फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike riders shopkeeper stabbed

दुकानदार ने बाइक सवार को चाकू मारा

Thu, 22 Dec 2016 11:35 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike riders shopkeeper stabbed
पुलिस और लोगों से हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
 खड़ी साइकिल में टक्कर लगने पर एक दुकानदार ने बाइक सवार पर चाकू से हमला कर दिया। इससे माहौल गरमा गया। नाराज लोगों ने दुकानदार की साइकिल में आग लगा दी। दुकानदार भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों के बीच झड़प हुआ।
विज्ञापन

 जिरासो गांव निवासी 26 वर्षीय दिलीप कुमार आयुर्वेद अस्पताल गोरखपुर में बाबू पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को दिन में करीब 12.30 बजे बाइक से भटनी के नूरीगंज बाजार में किसी काम से गए थे। मछली विक्रेता मुन्ना अंसारी की दुकान के सामने एक साइकिल खड़ी थी। भीड़ होने के कारण साइकिल से बाइक टकरा गई। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। नाराज दुकानदार ने मछली काटने वाले चाकू से बाइक सवार युवक के सिर पर हमला कर दिया। दुकानदार की मनबढ़ई देख बाजार के लोग उग्र हो गए। घटना के बाद दुकानदार फरार हो गया। लोगों ने उसकी साइकिल में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। आवागमन भी कुछ देर तक प्रभावित रहा। घायल बाइक सवार को लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दुकानदार की पत्नी को हिरासत में लिया है। प्रभारी एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदार सहित दो की पिटाई
देवरिया। पुरानी रंजिश में दो जगहों पर हुए विवाद में दुकानदार सहित दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। कैलासपुर लेन नंबर दो निवासी विजय गुप्ता दुकानदार है। गुरुवार को किसी बात को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि मनबढ़ों ने दुकानदार की सरेआम पिटाई कर दी। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाली के कतरारी गांव निवासी संजय की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। मामला पुरानी रंजिश का था। विवाद के बाद गांव में गोलबंदी शुरू हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा नहीं दर्ज कर रही पुलिस
देवरिया। तरकुलवा, पड़री गांव निवासी चंद्रदेव को कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे है। आरोप है कि कई बार थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। मामला पुराना है। पीड़ित पक्ष कई बार थाने के चक्कर काट चुका है। कोई कार्रवाई नहीं होने से परेशान चंद्रदेव ने मामले की शिकायत एसपी से की है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed