फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider dies in accident

Deoria News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 25 Dec 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident
भटनी। बाजार से आवश्यक सामान खरीद घर जा रहे बाइक सवार युवक की मंगलवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा जिगिना मिश्र गांव के सामने अज्ञात वाहन के बाइक में ठोकर मारने से होने की बात कही जा रही है। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।घटना के बाद परिवार में चीख -पुकार मच गई। बेटे के शव से लिपट कर परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। भटनी के बेहराडाबर गांव निवासी आकाश कुमार (25) एक दुकान में कार्य करते थे। मंगलवार की रात करीब आठ बजे काम दुकान का कार्य निपटा कर व नकहनी चौराहे से आवश्यक समान लेकर वह बाइक से घर के लिए निकले। अभी वह जिगिना मिश्र गांव के सामने पहुंचे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से तेज टक्कर मार दी। इसके चलते आकाश सड़क के किनारे गिर बुरी तरह घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर ज़ब तक लोग मौके पर पहुंचते अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। लोग घायल आकाश को सीएचसी ले गए जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर आकाश की मौत हो गई। इसकी सुचना पर बेहराडाबर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता रामकृपाल प्रसाद, मां, पत्नी व अन्य परिजन चीखने -चिल्लाने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। वही घटना के बाद ग्रामीणों आरोपी के विरुद्ध काफ़ी गुस्सा है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed