फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike rider died in accident

Deoria News: वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत

Thu, 22 Feb 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
घटना भाटपाररानी थाना के महुआ बारी पेट्रोल पंप के पास की है
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के मझौली-भाटपार रानी मार्ग पर महुआ बारी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात बाइक सवार 52 वर्षीय व्यक्ति तेज गति से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम मालीबारी निवासी सुदामा (52) पुत्र राधा कृष्ण किसी कार्य से सलेमपुर से वापस घर आ रहे थे। महुआबारी पेट्रोल पंप के पास बड़कागांव मोड़ पर पहुंचे थे कि तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। वह हेलमेट नहीं पहने थे। उन्हें आसपास के लोगों ने भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गंभीर हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। देर रात स्थिति बिगड़ने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सुदामा को दो पुत्र हैं। एक पुत्र दुबई तथा दूसरा बेंगलूरू में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी एसपी सिंह ने बताया है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed