फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider collided with a standing truck, two died

Deoria News: खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार, दो की मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collided with a standing truck, two died
मृतक गुलशन
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के महदहां गांव के पास मंगलवार की रात बाइक सवार खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बलिया के जापलिंगगंज निवासी गुलशन कुमार सिंह (33) और मुनेश (30) बाइक से देर शाम गोरखपुर से बलिया घर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर महदहां के पास एक ढाबे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गए। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चेकअप के बाद डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन के जरिए पहचान कर घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज पहुंचे परिजनों के अनुसार गुलशन अपने दोस्त मुनेश की बाइक लाने के लिए गोरखपुर गए थे। लौटते समय हादसा हुआ है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलशन की तय थी शादी, दोस्त की बाइक लाने गए थे

देवरिया। चार भाइयों में सबसे छोटे गुलशन कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे और दिसंबर में उनकी शादी होनी थी। इसकी तैयारी में घर के लोग जुटे थे। मुनेश गुजरात में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले घर आए और बाइक को गोरखपुर के लिए ट्रेन से बुक कराए थे। मंगलवार को दोनों दोस्त बाइक गोरखपुर से लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान वे हादसे के शिकार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed