फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike rider beaten

Deoria News: बाइक सवार युवक को पीटा, लोगों ने बचाई जान

Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
bike rider beaten
खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे की घटना, एंबुलेंस से भिजवाया गया अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर एक बाइक सवार युवक को कुछ बाहरी लोगों ने घेरकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने युवक की जान बचाई। घायलावस्था में चोटिल युवक को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया। घटना शुक्रवार रात को तरकुलही देवी से लौटते समय की है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव निवासी गंगा प्रसाद यादव का परिवार शुक्रवार को तरकुलही देवी मां के दरबार में पूजा चढ़ाने गया था। इस दौरान गांव से और लोग भी गए हुए थे। वहां गंगा प्रसाद के बेटे अमरजीत यादव और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया। इसपर गांव के कुछ लोगों ने अमरजीत की पत्नी को पीट दिया। वहां मामला किसी तरह शांत हो गया।
विज्ञापन

रात को अमरजीत चारपहिया वाहन से आकर भरौली चौराहे पर उतरकर बाइक से घर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने अमरजीत को रोककर उसपर हमला कर दिया। अमरजीत पिटाई के बाद सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। इसी बीच आसपास के लोग दौड़ते उसके पास पहुंचे। लोगों को आते देखकर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि इस तरह कोई घटना मेरे संज्ञान में नहीं आई है। आने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed