{"_id":"6a7b66211aacf7e2f50d36b9","slug":"bike-overturns-after-encountering-a-dog-couple-injured-deoria-news-c-208-1-deo1048-188995-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुत्ता आने पर बाइक पलटी, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुत्ता आने पर बाइक पलटी, दंपती घायल
Tue, 11 Aug 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। हरैया लाला के पास मंगलवार को सड़क पर कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
मिश्रौली गांव निवासी शंभूनाथ पत्नी आरती देवी के साथ बाइक से देवरिया जा रहे थे। हरैया लाला के पास अचानक एक कुत्ता दौड़कर सड़क पर आ गया।
उसे बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई और कुत्ते से टकराने के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में आरती देवी के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेसुध हो गईं।
शंभूनाथ के हाथ-पैर में चोट आई है। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को निजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। संवाद