{"_id":"679a7420167a096f98060b54","slug":"bike-mechanic-who-went-to-take-bath-in-kumbh-goes-missing-deoria-news-c-208-1-deo1004-145914-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुंभ में स्नान करने गया बाइक मैकेनिक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुंभ में स्नान करने गया बाइक मैकेनिक लापता
Thu, 30 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया निवासी कन्हैया प्रसाद अपने पड़ोस के रहने वाले एक युवक व उसके परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज गया था। सुबह में स्नान करने के बाद भी देर शाम तक कोई पता नहीं था। इसकी जानकारी होने पर उनका पुत्र अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि सुबह में साथ में गए लोगों से बात हुई थी। उन्होंने बताया कि पिता अभी तक स्नान कर लौटे नहीं है।
साथ में गए पड़ोसी से संपर्क करना चाहा तो उनसे भी संपर्क नहीं हो सका। जानकारी मिली कि वे लोग किसी ट्रेन से देवरिया आ रहे है। इधर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है तो वह दरवाजा तक नहीं खोल रहे है। अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि मेरे पिता पुराने बस स्टेशन के समीप बाइक बनाने का कार्य करते है। वह पहली बार प्रयागराज गए थे। उनके गायब होने के बाद से परिजन चितिंत व परेशान हैं।