फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike looted

बदमाशों ने चाकू से वार कर बाइक लूटी

Sat, 29 Oct 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
bike looted
बदमाशों ने चाकू से वार कर बाइक लूटी
विज्ञापन

देवरिया। ड्यूटी से ससुराल जा रहे एक संविदा लाइनमैन को शुक्रवार की रात में बदमाश कठिनइया-बेलडाड़ मार्ग पर पचफेड़वा के पास चाकू से वार कर बाइक लेकर फरार हो गए। परिजनों ने घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव निवासी अभिमन्यु गोंड (32) पुत्र बीरन गोंड शहर के रामलीला मैदान रोड स्थित उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन हैं। रात में ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से वह ससुराल भलुअनी थाना क्षेत्र के टेकुआ गांव के लिए जा रहे थे। इसी बीच सदर कोतवाली के पचफेड़वा के पास दो बाइक पर सवार कुछ बदमाशों ने लाइनमैन के पेट में चाकू से वार कर घायल कर उसकी बाइक लूट ली। कोतवाली कपिलदेव चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed