फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike juloos for pension

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों-कर्मचारियों ने निकाला बाइक जुलूस

Wed, 06 Oct 2021 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
bike juloos for pension
पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों-कर्मचारियों ने निकाला बाइक जुलूस
विज्ञापन

देवरिया। पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करने के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच ने मंगलवार को बाइक जुलूस निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पदाधिकारियों व सदस्यों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एकजुटता दिखाई और आर-पार का संघर्ष करने का संकल्प भी लिया। अंत में कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि के रुप में आए मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद को सौंपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे से विकास भवन परिसर में संगठन से जुड़े पदाधिकारी व शिक्षक जुटने लगे। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षक, राज्य संयुक्त परिषद, विकास भवन कर्मचारी, सफाईकर्मी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, कोषाधिकारी कार्यालय, कृषि विभाग, लोकनिर्माण, डिप्लोमा इंजीनियर्स ग्राम विकास अधिकारी, सिचाई, चिकित्सा, आईटीआई सहित विभिन्न घटक संघों के सदस्य शामिल रहे। करीब दो बजे पूरी तैयारी के साथ संगठन का बाइक जुलूस पूरे जोश खरोस के साथ विकास भवन गेट से प्रदर्शन करते हुए निकला। एसएसबीएल इंटर कॉलेज, नगरपालिका, जीआईसी, जिला अस्पताल, पीडब्लूडी, बीएस कार्यालय होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। ज्ञापन देने के बाद अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास में यह पहली सरकार है जो शिक्षक और कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर ध्यान न देकर 18 माह से अघोषित इमरजेंसी एस्मा लगाकर अपने हक की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। संयोजक अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि सांसद व विधायकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है तो कर्मचारियों को क्यों नहीं, यह हमारे साथ सौतेला व्यवहार है। सह संयोजक अशोक सिंह ने कहा कि मांगों का निस्तारण शीघ्र नहीं किया गया तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सचिव सुमंत यादव ने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी अब अपने हक के लिए जाग चुका है। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, दीपक सिंह, घनश्याम पांडेय, विजय भारत सिंह, महेंद्र जायसवाल, रामनिवास यादव, मनोज पांडेय, रामदेव सिंह, श्रीराम तिवारी, शफीक अहमद खान, अनूप सिंह, हरेंद्र पाल, सूर्यप्रकाश कन्नौजिया, निर्भय राय, रमेश चंद्र त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, अमितेश बरनवाल, सत्येंद्र यादव, विनोद गुप्ता, मनोज सिंह, दीनदयाल, संजय सिंह, संदीप पटवा, गोरख मिश्रा, केदारनाथ यादव, अयूब खान, हरिलाल गुप्ता, शशांक मिश्रा, कमलचंद कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed