फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike collides with tractor-trolley on roadside, youth dies

Deoria News: सड़क के किनारे ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

Fri, 26 Apr 2024 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor-trolley on roadside, youth dies
- महुआडीह के रामपुर गौनरिया गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- रामपुर गौनरिया के रहने वाले थे अभिषेक, परिजनों का रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी

देसही देवरिया। रामपुर गौनरिया चौराहा पर बृहस्पतिवार को एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।


महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरा नायक गांव के अभिषेक पासवान (20 ) और अविनाश पासवान (19 ), बृहस्पतिवार को बाइक से किसी काम से स्थानीय चौराहा रामपुर गौनरिया के लिए निकले। सेमरहा मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग व परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डाक्टरों ने अभिषेक पासवान को मृत घोषित कर दिया। एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि उन्हें हादसे की कोई जानकारी नहीं है। पता करा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed