फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike collided with car, farmer died, son and brother-in-law are serious

Deoria News: कार से टकराई बाइक, किसान की मौत, बेटा व बहनोई गंभीर

Tue, 25 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with car, farmer died, son and brother-in-law are serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टिकरी/बस्ती। वजीरगंज इलाके में ऊंटघाट पुल के पास सोमवार सुबह बाइक व कार में टक्कर हो गई। हादसे में बहनोई व बेटे के साथ बैजनाथ धाम के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे बस्ती जिले के परशुरामपुर अहिरावा निवासी बजरंग लाल पांडेय (50) की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल उनके बहनोई कमलेश पांडेय निवासी जमौलिया, परशुरामपुर और बेटे अंकित को अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
खेती कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले बजरंग लाल पांडेय सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मनकापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए बहनोई कमलेश पांडेय और बेटे अंकित के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर गौरिया गांव में ऊंटघाट पुल के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
इससे बजरंग लाल समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को नवाबगंज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने बजरंग लाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बहनोई और बेटे को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया।
कार को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है। उधरे बजरंग की माैत के बार परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed