{"_id":"65ca6e654fa8fd425b08c7e4","slug":"bike-agency-owner-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-119229-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में एजेंसी मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में एजेंसी मालिक की मौत
Tue, 13 Feb 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी के मालिक की मौत, मची चीख-पुकारफ़ाइल फोटो इंदल गुप्तफोटो श्रोत- परिजन
फ़ाइल फोटो.....
एकला आम चौराहे के पास अज्ञात वाहन से हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर स्थित बजाज एजेंसी के मालिक की सड़क हादसे में रविवार की रात मौत हो गई। दुर्घटना भटनी इलाके के एकला आम चौराहे के आसपास होनी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यवसायी की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
भटनी थाना क्षेत्र के चकउर फकीर गांव निवासी इंदल गुप्ता पुत्र गोपीचंद गुप्ता नगर के बाईपास रोड पर बजाज दोपहिया वाहन की डीलरशिप संचालित करते थे। वह रविवार की शाम किसी काम से एकलाआम की तरफ गए थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से इंदल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर गए थे।
बेहोशी की हालत में आसपास के लोगों सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने देवरिया जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के दौरान युवा व्यवसायी की मौत हो गईं। मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
पत्नी शिल्पी तथा मासूम पुत्र शिवाय रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, रिश्तेदार, ग्रामीण सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद फिर शाम को शव घर पहुंचने पर व्यवसायी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भाटपाररानी के सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक एजेंसी के मालिक को रात में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।