फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bijli

नगर के 14 हजार घरों में आज-कल नहीं रहेगी बिजली

Thu, 09 Dec 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
bijli
नगर के 14 हजार घरों में आज-कल नहीं रहेगी बिजली
विज्ञापन

रामलीला मैदान उपकेंद्र से जुड़े हैं ये घर, कंट्रोल पैनल शिफ्ट होने के कारण सुबह आठ बजे से कटेगी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के रामलीला मैदान स्थित बिजली उपकेंद्र का कंट्रोल पैनल शिफ्ट करने का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इस कारण शुक्रवार और शनिवार सुबह आठ बजे से पांच बजे तक दिन में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे जुड़े आधे शहर के तकरीबन 14 हजार उपभोक्ताओं को दो दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शनिवार शाम तक आपूर्ति पहले की तरह शुरू हो जाएगी।
हल्की बारिश में भी रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र परिसर पूरी तरह से पानी से भर जाता है। इस कारण बिजली गुल हो जाती है। समस्या के स्थायी निदान के लिए बिजली निगम ने काम शुरू किया है। बृहस्पतिवार सुबह से ही केबल के बदलने काम शुरू हो गया है। इससे 15 से अधिक मोहल्लों की बिजली दो दिन दिनभर गुल रहेगी। यहीं हाल शनिवार को भी कंट्रोल पैनल बदले जाने के कारण इन मोहल्लों का रहेगा।
विज्ञापन

सुबह आठ से पहले निपटा लें काम
दो दिनों की दिक्कतों से बचने के लिए उपभोक्ताओं को थोड़ी सी सजगता बरतनी होगी। ऐसा करने से कुछ परेशानियां कम हो जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार और शनिवार की सुबह आठ बजे के पहले काम निपटाना होगा। सभी लोगों को नहाने धोने के लिए पानी की किल्लत से बचने के लिए समय का जरूर ध्यान दें, अन्यथा देर होने पर बिजली चली जाएगी और पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों की बिजली रहेगी गुल
कंट्रोल पैनल शिफ्ट होने के कारण उमा नगर, चटनी गड़ही, सीसी रोड, कॉन्वेंट स्कूल, शिवपुरी कॉलोनी, रामनाथ देवरिया, अमेठी रोड,देवरिया खास, भुजौली कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी, बद्ध विहार कॉलोनी, गोरखपुर रोड, अबूबकर नगर, मालवीय रोड, स्टेशन रोड, हनुमान मंदिर, लंगड़ी देवरिया, भुजौली कालोनी, बैतालपुर आदि जगहों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कंट्रोल पैनल का काम शुरू हो गया है। इसके कारण दो दिन सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को सजगता बरतनी होगी, ताकि परेशानी न हो। प्रयास है कि जल्द से जल्द काम पूरा कर लिया जाए।
- जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed