फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bijendra missing after coming out of jail in human trafficking case

Deoria News: मानव तस्करी मामले में जेल से बाहर आने के बाद बिजेंद्र लापता

Fri, 21 Feb 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bijendra missing after coming out of jail in human trafficking case
एकौना। क्षेत्र के तिघरा खैरवा गांव निवासी बिजेंद्र सिंह मानव तस्करी मामले में जेल से बाहर आने के बाद से ही फरार है। घरवालों को उसने कोई नंबर भी नहीं दिया है। जरूरत पड़ने पर वह खुद ही परिजनों से संपर्क करता है। बिजेंद्र से पूछताछ करने बुधवार की शाम एनआईए की टीम पहुंची थी। घरवालों से आवश्यक जानकारी लेकर वह वापस लौट गई। इससे पहले झंगहा और चौरीचौरा पुलिस भी गांव पहुंचकर बिजेंद्र से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। आरोपी विदेश भेजने के नाम पर मानव तस्करी के मामले में जेल से छूटकर बाहर आया है। इस पर गोरखपुर जिले के चौरीचौरा और झंगहा थाने में केस दर्ज है। एकौना थाने के तिघरा खैरवा गांव का रहने वाला बिजेंद्र सिंह पूर्व में पानी सप्लाई का काम करता था। कारोबार बढ़ने के बाद वह गोरखपुर में आरबीएस सेंटर खोलकर लोगों को विदेश भेजने लगा। आरोप है कि विदेश भेजने के दौरान कुछ लोग फर्जी वीजा में फंस गए। देवरिया और गोरखपुर जिले के कुछ युवक लीबिया में भी फंस गए थे। इन मामलों में झगहा और चौरीचौरा थाने में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और मानव तस्करी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया। अक्टूबर 2024 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जनवरी में उसे बेल मिली और वह बाहर आ गया। इसके बाद उसने घर छोड़ दिया। पुलिस ने कई बार उससे पूछताछ करने के लिए परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मानव तस्करी को लेकर छह माह पहले भी जांच एजेंसियों ने बिजेंद्र से पूछताछ की थी। जेल से बाहर आने के बाद बुधवार को एनआईए की टीम गांव पहुंची। बिजेंद्र के भाई प्रताप ने बताया कि जांच टीम आई थी, जिसमें पुलिस और एनआईए के लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed