फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Biio put the lock in the BRC

बीईओ ने बीआरसी में लगवाया ताला

Thu, 10 Nov 2016 10:42 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 10 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
 Biio put the lock in the BRC
ाला बंद करा कर एक चपरासी की ड्यूटी लगा दी गई। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र रुद्रपुर की व्यवस्था में बीईओ ने परिवर्तन कर दिया है। रुद्रपुर ब्लॉक का काम देख रहे भलुअनी के बीईओ ने बीआरसी पर ताला लगवाकर गेटमैन तैनात कर दिया है। अब साहब से अनुमति मिलने के बाद ही शिक्षक और कर्मचारी अंदर जा पाएंगे। भलुअनी के खंड शिक्षाधिकारी वंशीधर श्रीवास्तव दो माह से रुद्रपुर ब्लॉक क्षेत्र का अतिरिक्त चार्ज देख रहे हैं।
विज्ञापन


दो ब्लॉक का चार्ज होने के कारण शिक्षकों को कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को बीईओ बीआरसी पर पहुंचे। उन्होंने एबीआरसी और कर्मचारियों से रिकॉर्ड, फाइलों के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। बीईओ ने बीआरसी के मुख्य गेट पर ताला लगवा कर कर्मचारियों को कार्य करने का निर्देश दिया। मुख्य गेट पर ताला बंद करा कर एक चपरासी की ड्यूटी लगा दी गई।
विज्ञापन


गुुरुवार को बीआरसी पर शैक्षणिक कार्य से गए शिक्षकों को बीईओ से फोन करके आदेश लेना पड़ा। बीईओ की इस व्यवस्था की दबे जुबान कई शिक्षकों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक संसाधन केंद्र पर महत्वपूर्ण सूचनाओं को पहुंचाने के लिए अक्सर जाना पड़ता है। ताला बंद होने से आवश्यक कार्य प्रभावित होंगे। बीईओ से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed