फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bihar police searching for jailed cattle smuggler Armaan

Deoria News: जेल में बंद पशु तस्कर अरमान को ढूंढ रही बिहार पुलिस

Mon, 02 Feb 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bihar police searching for jailed cattle smuggler Armaan
सलेमपुर। बिहार प्रांत के सिवान जिला निवासी पशु तस्करी गिरोह के सरगना हसमुद्दीन उर्फ मुखिया के बेटे अरमान खान के खिलाफ बिहार पुलिस ने भी छानबीन शुरू की है। अरमान को सलेमपुर पुलिस ने पिछले महीने पशु तस्करी के एक मामले में जेल भेजा था। सोमवार को बिहार पुलिस सलेमपुर कोतवाली पहुंची और अरमान के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

अरमान पर बिहार में 10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।सलेमपुर-मझौली मार्ग पर भगड़ा भवानी मंदिर के समीप 10 दिसंबर की रात पशु तस्करों के वाहन की टक्कर से बाइक सवार मझौलीराज नगर पंचायत के दो युवकों की मौत हो गई थी। जांच के दौरान वाहन से गोवंश बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मो. दिलशाद व साहिल अली को उसी वक्त जेल भेज दिया। विवेचना के क्रम में संलिप्त अभियुक्त अरमान खान का नाम प्रकाश में आया है। इसके बाद पुलिस ने पांच जनवरी की रात मुखबिर की सूचना पर छपरा-सिवान रोड स्थित बबुनिया मोड़ के पास घेरा डालकर अभियुक्त अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसके खिलाफ सिवान के बड़हरिया थाना में अलग-अलग 10 मामलों में हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर सोमवार को बिहार पुलिस सलेमपुर कोतवाली पहुंची और उसके खिलाफ दर्ज मामले के बारे में जानकारी ली। बिहार पुलिस सलेमपुर थाने में दर्ज मामले को लेकर आरोपी अरमान को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि बिहार में पशु तस्करी गिरोह का सरगना मुखिया का पूरा परिवार ही इस धंधे में संलिप्त है। बिहार के विभिन्न जिलों में लगने वाले पशु मेलों में भी इसके गैंग के गुर्गे गोवंशों को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed