{"_id":"6a64fe7d1c21f078d205321a","slug":"bhim-army-takes-to-the-streets-in-support-of-students-deoria-news-c-208-1-deo1027-187699-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी भीम आर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी भीम आर्मी
Sat, 25 Jul 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी
देवरिया। छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को देवरिया में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली में सुधार और छात्र आंदोलन की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने दोपहर 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में देश की परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली में व्यापक सुधार, छात्र आंदोलनों की निष्पक्ष जांच, आंदोलन में जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा, संसद में पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा, छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई न करने तथा शिक्षा माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, सदर कोतवाल राकेश कुमार राय समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की निगरानी में दोनों संगठनों के प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।क