फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhatni won the title by defeating Samipatti

Deoria News: सामीपट्टी को हराकर भटनी ने जीता खिताब

Wed, 14 Jan 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 14 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bhatni won the title by defeating Samipatti
देसही देवरिया। बरवा मीरछापर चौराहे पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मंगलवार को भटनी दादन की टीम ने सामीपट्टी को 63 रन से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरवा मीरछापर चौराहा पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में देवरिया बुद्धू खान को हराकर सामीपट्टी और दूसरे सेमीफाइनल में हतवापार को हराकर भटनी दादन ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। मुख्य अतिथि सपा नेता डॉ. विवेक सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया।
विज्ञापन

भटनी दादन और सामीपट्टी के बीच हुए फाइनल मैच में भटनी दादन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज सुहेल ने अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दी। शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने मात्र 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 112 रन बनाए। दूसरे छोर पर साथ दे रहे दूसरे ओपनर बल्लेबाज वसीम कुछ खास नहीं कर पाए, वह मात्र 3 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। सामीपट्टी के तौफीक ने 3 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सामीपट्टी टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। ओपनर तौफीक मात्र 8 रन और आफरीदी 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसकी वजह से पूरी टीम 9.3 ओवर में मात्र 87 बनाकर आलआउट हो गई और 63 रनों से मुकाबला हार गई। भटनी दादन के सुहेल को ऑलराउंडर प्रदर्शन पर प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। डॉ. विवेक सिंह पटेल ने आयोजक मंडल के साथ दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। अंपायर टीपू और शमशाद रहे। इस दौरान आफताब खान, चंदन गौतम, सूरज पटेल, संतोष पटेल, शमशाद, कुशल यादव, इस्तहारुल, मिस्टर, लड्डन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed