{"_id":"65e75e31d3b8dca5530afc90","slug":"bhatani-baikunthpur-road-will-2-lane-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-120776-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 10 करोड़ से टू लेन होगी भटनी-बैकुंठपुर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 10 करोड़ से टू लेन होगी भटनी-बैकुंठपुर सड़क
Tue, 05 Mar 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। भटनी से बैकुंठपुर जाने वाली सड़क करीब 10 करोड़ रुपये से टू लेन होने जा रही है। इसके बनने के बाद करीब तीस गांव के लोगों की राह आसान हो जाएगी। क्षेत्रीय विधायक के प्रयास के बाद शासन से सड़क बनाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
भटनी से बैकुंठपुर जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। लोगों की परेशानी देखकर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने इस सड़क को टू लेन कराने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद शासन ने सड़क को टू लेन करने को स्वीकृति दे दी है। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि रामपुर कारखाना विधानसभा में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने को भाजपा सरकार संकल्पित है। विधायक ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है।