फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee's life was dedicated to the nation's welfare.

Deoria News: राष्ट्र हित में समर्पित था भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन

Sun, 04 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee's life was dedicated to the nation's welfare.
तरकुलवा। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के तरकुलवा विकास खंड अंतर्गत स्थित रमेश चंद्र राव नवतप्पी महाविद्यालय रामपुरगढ़ में रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति समारोह एवं विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, कारगिल विजय के द्वारा देश की ताकत को दुनिया भर में मजबूत करने का काम किया था।
विज्ञापन

कृषिमंत्री ने विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। इसलिए मतदाता सूची की निगरानी प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल जी देश के गौरव हैं। उन्होंने देश को राजनीतिक स्थिरता के साथ ही विकास को नई दिशा देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश नीति में भारत की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने का श्रेय अटल जी को जाता है। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव ने कार्यक्रम को संबोधित किया और अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल, अवधेश सिंह, हेमंत पाठक, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा मौजूद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed