फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhakiyu leader gave false information about loot after dispute

Deoria News: भाकियू नेता ने विवाद के बाद दी लूट की झूठी सूचना

Fri, 02 Jun 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu leader gave false information about loot after dispute
देवरिया-बरहज मार्ग पर सुबिखर गांव से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी ने कार से शुक्रवार की शाम ससुराल जाते समय देवरिया-बरहज मार्ग पर कुछ लोगों से विवाद के बाद पुलिस को 1.65 लाख रुपये लूट की सूचना को दे दी। इसके बाद तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाकियू नेता को जब कोतवाली लाकर एक घंटे तक पूछताछ की तो मामला फर्जी निकला। सुबिखर गांव निवासी मुन्ना सिंह बिहार के शाम को कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि वह गोपालगंज स्थित महुअवा ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोलपंप के पास मैजिक वाहन सवार तीन-चार की संख्या में युवक आए और उनकी कार के सामने बाइक खड़ी कर कार रोक दिए। इसकी जानकारी होने पर मौके पर कोतवाल राहुल सिंह सहित भलुअनी, खुखुंदू के थानेदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटना क्रम पर संदेह हुआ। इसके बाद भाकियू नेता को कोतवाली लेकर चली आई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो भाकियू नेता ने सच्चाई उगल दिया। उसने बताया कि बगल के गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था। विवाद करने वाले लोगों को लूट की घटना में फंसाने के लिए फर्जी सूचना दे दी थी। मामला फर्जी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाल को मौके पर भेजा गया था। मामला जांच-पड़ताल में फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed