फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhagwat Katha is a guide to religion and knowledge.

Deoria News: भागवत कथा धर्म और ज्ञान की पथ प्रदर्शक

Mon, 10 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 10 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha is a guide to religion and knowledge.
देवरिया। बैतालपुर क्षेत्र के लाला टोला में रविवार शाम को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास अभियेंद्र गर्गाचार्य ने किया। भजन-कीर्तन और मंगलाचार के साथ शुरू हुई कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के प्रारंभ में यजमानों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद मंच पर पहुंचे कथा वाचक ने भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह ग्रंथ मनुष्य को धर्म, ज्ञान, वैराग्य और भक्ति की ओर ले जाने वाला पथ प्रदर्शक है। कथा वाचक ने कहा कि संसार में मनुष्य अनेक चिंताओं और उलझनों से घिरा हुआ है लेकिन जब वह भगवान श्रीकृष्ण की कथा और चरित्र का श्रवण करता है तो उसका मन शांत एवं प्रसन्न हो जाता है। ाधे कृष्णा गोविंद बोलो... जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed