फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhagalpur- Pindi road will be built with Rs 29 crores

Deoria News: 29 करोड़ से बनेगा भागलपुर- पिंडी मार्ग

Wed, 13 Mar 2024 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bhagalpur- Pindi road will be built with Rs 29 crores
- राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ शिलान्यास
विज्ञापन

-गड्ढाें में तब्दील हो चुका था भागलपुर-पिंडी मार्ग, सड़क बनने से 50 हजार आबादी को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भागलपुर से पिंडी को जोड़ने वाली नौ किलो मीटर की सड़क का 29 करोड़ 87 लाख की लागत से चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसका शिलान्यास बुधवार को रेवली चौराहे पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सांसद रविंदर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी के साथभूमि पूजन कर किया।
सड़क बनने से भागलपुर, जिरासो, मुरासो, धकपुरा, रेवली, धंधवार, मठिया, अजना, धमौली, जमसड़ा और पिंडी सहित आस-पास के 40 से अधिक गांवों की तकरीबन 50 हजार से अधिक आबादी का सफर सुहाना होगा।
विज्ञापन

भागलपुर से पिंडी होते हुए बिहार को जोड़ने वाली भागलपुर- पिंडी सड़क तकरीबन एक दशक से गड्ढे में तब्दील हो चुकी थी। लोगों की मांग पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की पहल को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने 29 करोड़ 87 लाख का टेंडर के बाद बुधवार को राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सांसद रविंदर कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करने में जुटी हुई है। सरकार सड़क, बिजली, पानी को सुदृढ़ तरीके से उपलब्ध कराने में जुटी हुई है। भागलपुर- पिंडी मार्ग काफी दिनों से जर्जर की स्थिति में आ गया था, इसके लिए क्षेत्र लोगों की मांग पर हमने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और धन अवमुक्त करा दिया। जिसका आज शिलान्यास किया जा रहा है। जल्द ही यह मार्ग 29 करोड़ 87 लख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। सांसद रविंदर कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जिस तरह से देश और प्रदेश का विकास कर रही है। उससे निश्चित ही एक दिन भारत सशक्त देश बनकर तैयार होगा। हर लोगों के चेहरे पर मुस्कान होगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, अमित सिंह बबलू, संदीप सिंह टिंकू, राहुल सिंह, बलबीर सिंह दादा, रत्नेश कुमार मिश्रा, रजवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed