फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beware of Galghotu, two animals have lost their lives

Deoria News: गलघोटू से रहें सावधान, दो पशुओं की जा चुकी है जान

Mon, 10 Jul 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Beware of Galghotu, two animals have lost their lives
दूध कम होने की अफवाह के चलते टीका लगवाने से कतरा रहे पशुपालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पोखरभिंडा गांव निवासी रामप्रसाद की गाय को 15 दिन पहले रात के समय अचानक तेज बुखार आया। गले में सूजन थी। घरड़-घरड़ की आवाज आ रही थी। रामप्रसाद सामान्य बुखार समझकर घरेलू इलाज में जुट गए। दूसरी दिन गाय की मौत हो गई। ऐसा ही वाकया रामपुर गांव निवासी केदार यादव के साथ हुआ। उनकी गाय भी बीमार होने के 48 घंटे में ही मर गई। समय पर डाॅक्टर नहीं बुलाने के कारण बीमारी की पुष्टि नहीं हो पाई। पर लोग गलघोटू की आशंका जता रहे हैं।
गलघोटू ऐसी बीमारी है जो पशुपालकों को समझने का मौका नहीं देती। एक से दो दिन में ही पशुओं की जान चली जाती है। यह बीमारी ज्यादातर बरसात के समय शुरू होती है। फिलहाल टीकाकरण ही इससे बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका है। इसके लिए एक माह से पशुपालन विभाग जिले भर में टीकाकरण अभियान चला रहा है। करीब 4.78 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। आधे से अधिक पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। कुछ पशु पालक जागरूकता के अभाव में पशुओं को टीका नहीं लगवा रहे। पशु चिकित्सक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लोगों में अफवाह है कि टीका लगवाने से पशुओं का दूध कम हो जाता है। जबकि इस तरह की कोई बात नहीं है। टीकाकरण पशुओं के लिए बीमारी से सुरक्षा कवच का काम करता है।
विज्ञापन

-----------------
गलघोटू के लक्षण
गलघोटू रोग में अचानक से तेज बुखार हो जाता है। पशु लार बहाने लगते हैं। गले में सूजन होने से सांस लेने में पशुओं को तकलीफ होती है। खाना पीना बंद कर पशु सुस्त हो जाते हैं। समय पर इलाज न होने की वजह से छह से 48 घंटे में पशु की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
इस रोग से बचाव करने के लिए बीमारी से पहले पशुओं का टीकाकरण ही प्रभावी उपाय है। प्रभावित पशु के साथ बाड़े में जरूरत से अधिक जानवर नहीं रखना चाहिए। फिलहाल जनपद में इस साल गलघोंटू से एक भी पशु के मौत की पुष्टि नहीं हुई है। लक्षण दिखते ही पशु पालकों को चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। - एके वैश्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed