{"_id":"686c138674084227d401a800","slug":"beo-inspected-non-recognized-schools-chaos-ensued-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-157761-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीईओ ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का की जांच, खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीईओ ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का की जांच, खलबली
Tue, 08 Jul 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरहज। खंड शिक्षाधिकारी राजकिशोर सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच की। इससे बिना मान्यता वाले स्कूल संचालकों में खलबली मच गई। जांच में बीईओ ने तीन संचालकों को स्कूल बंद करने का नोटिस दिया है।
खंड शिक्षाधिकारी ने आधा दर्जन विद्यालयों पर पहुंचकर कागजातों की जांच की। जांच में हरनहीं के वाईके कांवेंट स्कूल, बरांव के संतोष पब्लिक स्कूल और खड़ेसर के सीडीए एकेडमी के कागजात अपूर्ण मिलने पर उन्हें बंद करने के निर्देश दिए गए। बीईओ ने बताया कि विद्यालयों की जांच की गई है। सभी बिना मान्यता के नर्सरी से कक्षा 10 तक की पढ़ाई कराते मिले हैं। इन विद्यालयों को बंद करने का नोटिस देते हुए छात्रों को मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद