फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beloved daughter kinapped

प्रेमिका की बेटी का किया अपहरण, पकड़ाया

Sun, 16 Feb 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
beloved daughter kinapped
प्रेमिका की बेटी का किया अपहरण, पकड़ा गया
विज्ञापन

देर रात तक पुलिस को छकाता रहा, रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी
रामपुर कारखाना की रहने वाली है महिला, भटनी इलाके का युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रेमिका साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो प्रेमी ने उसकी दो साल की बेटी का अपहरण कर लिया। सूचना पर हलकान हुई पुलिस को वह घंटों छकाता रहा। सर्विलांस की मदद से सदर कोतवाली पुलिस ने अंतत: रात में सदर रेलवे स्टेशन से युवक को पकड़कर बच्ची को मुक्त करा लिया। भटनी इलाके के रहने वाला आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है।

रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला का भटनी इलाके के एक युवक से वर्षों से प्रेम संबंध है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी असाध्य रोग से पीड़ित है। इस कारण युवक का बराबर उसके घर आना-जाना लगा रहता है। शनिवार को महिला के दो साल की बच्ची की तबीयत खराब थी। बेटी को लेकर महिला अस्पताल आई थी। यहां प्रेमी भी पहुंच गया। वह प्रेमिका को कहीं साथ ले जाने की जिद करने लगा। महिला के मना करने पर वह दो साल की बच्ची को लेकर भाग गया। कुछ देर बाद परेशान हुई महिला ने बच्ची के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। इससे पुलिस परेशान हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को फोन किया तो बताया कि वाराणसी आ गए हैं। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद ली। इसके बाद आधी रात को उसे सदर रेलवे स्टेशन से पकड़कर बच्ची को मुक्त कराया गया। सदर कोतवाली पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। प्रेमिका भी बच्ची के साथ कोतवाली में ही है। इस बाबत सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि दोनों में आपसी संबंध हैं। किसी बात से नाराज होकर वह बच्ची का अपहरण कर लिया था। उसे पकड़कर बच्ची को मुक्त करा लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed