{"_id":"653bfdfcd14cb86ebc035eb6","slug":"belkundas-girls-team-winner-in-ranjit-singh-memorial-kabaddi-competition-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-11538-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रणजीत सिंह स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता में बेलकुंडा की बालिका टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रणजीत सिंह स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता में बेलकुंडा की बालिका टीम विजेता
Fri, 27 Oct 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। गौरी बाजार क्षेत्र के इंदूपुर जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में दशहरे के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति शुक्रवार को दो दिवसीय शहीद रणजीत सिंह स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ डीएम अखंड प्रताप सिंह ने किया। उद्घाटन मैच में सीएस मेमोरियल बेलकुंडा टीम ने बालिका वर्ग में किसान इंटर कॉलेज बर्दगोनियां को 25-08 के अंतर से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
कार्यक्रम की आयोजक स्व. रणजीत सिंह की पुत्री सीमा सिंह ने पहले मुकाबले की विजयी टीमों को नगद पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद अन्य कबड्डी मैचों में असनहर टीम ने 42 अंक प्राप्त कर सकरापुर की कबड्डी टीम को 30 अंकों से , करमेल की टीम ने 62 अंक प्राप्त कर प्रतिद्वंदी केशोबारी टीम को 33 अंकों के अंतर से, रघुनाथपुर की टीम ने 63-30 से लेडहा की टीम को तथा मदैना की टीम ने 40 अंक प्राप्त कर इंदूपुर की टीम को 16 अंकों से पराजित किया। सर्वाधिक रोमांचक मैच कालाबन तथा सकरापार के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे के टक्कर में कालाबन की टीम ने 25 अंक प्राप्त कर मात्र छह अंकों के अंतर से नकइल की टीम को पराजित किया। खेल के निर्णायक में रामनारायण सिंह, श्रीप्रकाश पटेल, जयराम पटेल, विनीत सिंह एवं नित्यानंद सिंह रहे। मौके पर पहुंची देवरिया नगरपालिका की अध्यक्ष अलका सिंह, ग्राम प्रधान राजकिशोर सिंह, चंद्रभान सिंह, सुखारी सिं,ह पूर्व ग्राम प्रधान संजय सिंह छोटे, राजेश सिंह श्रीनेत आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर इंदूपुर में आयोजित दशहरे मेले के दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण का पुतला दहन भी किया गया।