{"_id":"65f5dc147981ad099708b011","slug":"before-killing-his-wife-the-father-had-killed-his-daughter-and-thrown-her-body-in-the-river-deoria-news-c-208-1-deo1004-121561-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पत्नी की हत्या से पूर्व पिता ने बेटी की हत्या कर नदी में फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पत्नी की हत्या से पूर्व पिता ने बेटी की हत्या कर नदी में फेंका था शव
विज्ञापन
चुरिया में हुई महिला की हत्या का खुलासा
- हत्यारोपी गिरफ्तार, घटनास्थल पर आरोपी को लेकर पहुंची पुलिस
- पूछताछ में बेटी की हत्या का विरोध करने पर पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकारी
- पत्नी व बेटी की हत्या के बाद छिपकर रह रहा था ससुराल में, ससुरालियों ने आरोपित को पकड़वाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। करीब डेढ़ माह पहले चुरिया में पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पत्नी की हत्या के पहले वह अपनी आठ वर्षीय पुत्री की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था। इसी बात को लेकर पत्नी तकरार करती थी, इसलिए उसकी भी हत्या कर दी।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में प्राथमिक स्कूल के पास गेहूं के खेत में पांच फरवरी की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर एक महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया था। महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया था। शव मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला, डॉग स्क्वायड टीम व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराई। दो दिन बाद मृत महिला की पहचान लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी रिंकू यादव पत्नी राजू यादव के रूप में हुई थी। पुलिस इस मामले में मृतक रिंकू के पिता बेचन यादव की तहरीर पर मृतक महिला के पति के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति के तलाश में जुट गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बेटी व पत्नी की हत्या के बाद से राजू लगातार बदलता रहा ठिकाना
- बेटी की हत्या के बाद पत्नी ने जब विरोध किया तो राजू ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपनी ससुराल बलिया जिला चला गया। शव मिलने के बाद ग्रामीणों व पुलिस ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीण उसकी ससुराल पहुंचे तो वह वहां से भाग निकला। इसके बाद राजू लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह पुलिस को करीब 40 दिन से चकमा दे रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारे घटनाक्रम को खोल कर रख दिया। उसके अनुसार एक दिन पहले उसने बेटी की हत्या कर दी। जिसका पत्नी विरोध करने लगी और पुलिस को बताने की धमकी दी तो 5 फरवरी को उसे भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस उसे लेकर घटना स्थल पर पहुंची। उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है। उसे रविवार को जेल भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -
कोट
आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल की है। पत्नी की हत्या से पहले उसने बेटी को मौत के घाट उतारा था। कल जेल भेजा जाएगा।
-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर