फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beer shop salesman absconds with Rs 4 lakh

Deoria News: बीयर दुकान का सेल्समेन चार लाख लेकर फरार

Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Beer shop salesman absconds with Rs 4 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के एक बीयर की दुकान का सेल्समेन बिक्री का 4 लाख लेकर फरार हो गया है। अनुज्ञापी द्वारा दुकान सीसीटीवी कैमरे में दुकान पर दूसरे व्यक्ति के बैठने पर स्टाक का सत्यापन कराया तो सेल्समैन द्वारा गबन करने का खुलासा हुआ।
इस मामले में अनुज्ञापी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने सेल्समैन समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोरखपुर के माया बाजार निवासी सोमनाथ सिंह के नाम से शहर के जलकल रोड पर बीयर की दुकान है। दुकान पर उन्होंने मूल रूप से रघवापुर निवासी व शहर के भुजौली कॉलोनी के बुद्ध बिहार में रहने वाले राम शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा को सेल्समेन रखा था।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व उन्होंने दुकान के स्टाक की जांच किया तो खाली डिब्बा मिला बिक्री का 163890 रुपया कम मिला। पूछताछ करने पर उसे मकान का एग्रीमेंट कराकर पैसा देने की बात कहीं। उसकी मोबाइल में रिकार्डिंग भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिदिन बिक्री का पैसा लेने को भेजा तो कहा कि पैसा दूसरे काउंटर में है और चाभी घर पर भूल गया है। 22 से लेकर 24 अक्तूबर की बिक्री का पैसा काउंटर में बंद बताकर चाभी लाने की बात कहकर दुकान पर दीपक मद्धेशिया नामक युवक को बैठा घर गया। इसके बाद उसने मोबाइल स्वीच आफ कर लिया।
24 अक्तूबर की रात को कैमरे में अनाधिकृत व्यक्ति दीपक मद्धेशिया को देखा तो राम शर्मा के जीजा संतोष शर्मा को इसकी जानकारी दी। 25 अक्तूबर की सुबह पहुंचने पर संतोष शर्मा ने उन्हें दुकान की चाभी दी। कांउटर खोलने पर 24 अक्तूबर के बिक्री का पैसा गायब था।

संतोष शर्मा के सामने दूसरा काउंटर खुलवाया तो उसमें भी कोई पैसा नहीं था। बिक्री का मिलान करने पर 242540 रुपये का अंतर मिला। इस तरह से राम शर्मा व दीपक मद्धेशिया ने मिलकर बीयर की दुकान का 406430 रुपया लेकर भाग गए हैं। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि अनुज्ञापी की तहरीर पर सेल्समैन समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed