फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students entangled in Hindi and Reasoning

हिंदी और रिजनिंग में उलझे परीक्षार्थी

Fri, 06 Aug 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students entangled in Hindi and Reasoning
राजकीय इंटर कॉलेज से बीएड प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : DEORIA
जिले के 18 केंद्रों पर हुई बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को जिले के 18 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। पंजीकृत 6640 परीक्षार्थियों में 644 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में हिंदी व सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्र में हिंदी के प्रश्नों को लेकर अधिकांश परीक्षार्थी उलझन में दिखे। द्वितीय पाली में रिजनिंग के प्रश्नों ने सभी को परेशान किया।
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2021 के लिए जनपद में 18 केंद्रों बनाए गए थे। परीक्षार्थी के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन हुआ। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हर केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात थे। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज और डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। उधर, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने बताया कि उनके यहां 500 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें प्रथम पाली में 50 अनुपस्थित रहे। बरहज के एसडीएम ने भी इस केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जीआईसी से प्रथम पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले बरडीहा परशुराम के सलामत अली व भागलपुर की प्रीति यादव ने बताया कि हिंदी के सवालों ने ज्यादा समय लिया। सामान्य ज्ञान के सवाल तो ठीक थे। द्वितीय पाली में परीक्षा देकर निकली भटनी की माधुरी ने कहा कि रिजनिंग के सवालों ने अधिक समय लिया, विषय के प्रश्न सही थे। विजयीपुर बिहार के असलम अंसारी ने बताया कि जिसकी तैयारी थी, उसके लिए पहली व द्वितीय पाली का प्रश्न पत्र सही था। भाटपाररानी के नमन बरनवाल ने बताया कि सामान्य ज्ञान व रिजनिंग के सवाल कठिन लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा
बीआरडी पीजी कॉलेज ब्लॉक ए, बीआरडी पीजी कॉलेज ब्लॉक बी, बीआरडी इंटर कॉलेज, संत विनोबा पीजी कॉलेज, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज देवरिया, एसएसबीएल इंटर कॉलेज, राजकीय पालिटेक्निक देवरिया, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट, जनता इंटर कॉलेज परसिया बरडीहा, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, चंद्रशेखर इंटर कॉलेज गौरीबाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed