फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beaten till death

चुनाव की रंजिश में समर्थक की पीट-पीट कर हत्या, जोगीवीर गांव में दहशत

Sat, 17 Apr 2021 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
beaten till death
चुनाव की रंजिश में समर्थक की पीट-पीट कर हत्या, जोगीवीर गांव में दहशत
विज्ञापन

बरहज(देवरिया)। क्षेत्र के महेन के जोगीवीर गांव में चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे से पीट-पीट कर राजवंशी यादव (50) की हत्या कर दी गई। वह एक प्रत्याशी के समर्थक थे। जबकि उनके बड़ा पुत्र रुदल यादव, प्रधान पद के प्रत्याशी विनोद उर्फ मालिक सिंह व महिला सुनीता देवी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को विनोद के पर्चा दाखिल करने के बाद से ही विवाद की पृष्ठभूमि बन गई थी। पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी विनोद उर्फ मालिक सिंह की तहरीर पर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी राजू साहनी समेत चार लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
ग्राम पंचायत महेन के जोगीबीर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम रुदल पुत्र राजवंशी यादव से प्रधान पद के प्रत्याशी राजू साहनी से कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोबारा हुई मारपीट में राजवंशी, उनके पुत्र रुदल, प्रधान पद केे प्रत्याशी विनोद और बीच-बचाव कर रही सुनीता देवी गंभीर रुप से घायल हो गईं। उन्हें महेन पीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और वहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में राजवंशी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुमित्रा देवी और मां संदेवा दहाड़े मारने लगीं। मारपीट में सुनीता और रुदल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने राजवंशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने 5-6 लोगों को हिरासत में लिया है। एसडीएम बरहज संजीव यादव और सीओ रुद्रपुर अंबिका राम ने इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जोगीबीर गांव में सन्नाटा
बरहज। राजवंशी की हत्या से जोगीबीर गांव में सन्नाटा पसरा है। यहां के राजू साहनी ने मंगलवार को प्रधान पद का पर्चा दाखिल किया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को विनोद उर्फ मालिक सिंह ने भी पर्चा भर दिया। राजवंशी और उनके परिवार के लोग समर्थन में हैं। लोग बता रहे हैं कि गांव के पूरब-दक्षिण स्थित काली चौरा के समीप विवाद हो गया। लेकिन मामला किसी तरह शांत हो गया। दोबारा खूनी संघर्ष में राजवंशी की मौत हो गई। राजवंशी तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से पुत्री मीना, पुत्र रुदल, रीना, सिंपी और अजय का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चा दाखिला से गर्म हो गया था गांव का माहौल
बरहज। पंचायत चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। पर्चा दाखिला के बाद से नेताजी समीकरण सेट करने में जुट गए हैं। ग्राम पंचायत महेन में प्रधान आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशी दावेदारी किए हैं। महेन-जोगीबीर निवासी राजू साहनी मंगलवार को ही पर्चा दाखिल कर प्रचार-प्रसार में जुट गया था। लेकिन बृहस्पतिवार को गांव के विनोद उर्फ मालिक सिंह ने पर्चा दाखिल कर दिया। जानकारी होने पर राजू को विनोद का पर्चा दाखिल करना नागवार लगा। वह शाम से ही लोगों पर अपना गुस्सा उतार रहा था। लोग बता रहे हैं कि राजू अन्य प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को गाली दे रहा था। मना करने पर मामला तूल पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि पहले ही मामले को गंभीरता से लिया गया होता, तो राजवंशी की जान नहीं जाती। हालांकि जोगीबीर गांव में विनोद उर्फ मालिक सिंह के अलावा अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। घटना के बाद से सभी उधेड़बुन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed