{"_id":"689250ea21d9e7511f0229d4","slug":"beat-teenager-by-fraudulently-inviting-him-to-iti-for-nomination-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160118-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नामांकन के लिए आईटीआई में धोखे से बुलाकर किशोर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नामांकन के लिए आईटीआई में धोखे से बुलाकर किशोर को पीटा
Wed, 06 Aug 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के शेरवां बभनौली आईटीआई में सोमवार की दोपहर बाद 15 वर्षीय राहुल गोंड को शिक्षकों ने धोखे से बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि शिक्षकों ने नामांकन के लिए बुलाया और जब वह पहुंचा तो उसे अंदर जाने के लिए कहा।
जैसे ही राहुल अंदर गया एक शिक्षक उसे कमरे में ले गए और पिटाई कर दी गई। पुलिस ने शिक्षकों के चंगुल से उसे मुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरहज क्षेत्र के शेरवां बभनौली में आईटीआई है। खुखुंदू क्षेत्र के असना गांव निवासी राहुल गोड़ वहां नामांकन कराने के लिए परीक्षा दी थी। उसका नाम मेरिट लिस्ट में आ गया।
राहुल का कहना है कि वह इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड से दाखिला चाहता है, मगर उस पर टरनल ट्रेड में प्रवेश के लिए दबाव बनाया जा रहा है। रविवार को किसी लड़के ने शिक्षक से मोबाइल फोन पर गाली-गलौज कर ली।
विज्ञापन
उसके खुन्नस में रविवार को शिक्षक दिनभर उसके मोबाइल पर बात कर बुलाने लगे। सोमवार की दोपहर में पहुंचने पर शिक्षक बोले अंदर इलेक्ट्रॉनिक के शिक्षक बैठे हैं, जाओ नामांकन करा लो। जैसे अंदर गया एक शिक्षक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।