फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beat stano

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के स्टेनो को मनबढ़ों ने पीटा, हालत गंभीर

Fri, 18 Mar 2022 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
beat stano
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के स्टेनो को मनबढ़ों ने पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील में कार्यरत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के स्टेनो व उनकी पत्नी को गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी रमेश प्रसाद (45) तहसील कार्यालय सलेमपुर में उप जिलाधिकारी कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वह घर बैठे थे। इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के युवक उनके घर पहुंचे और गाली देने लगे। रमेश ने जब इसका विरोध किया तो लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। एक युवक द्वारा मारे गए डंडे से वह अचेत हो गए। पति की हालत देख जब बीच-बचाव करने पत्नी सविता गई तो युवक उन्हें भी मारने पीटने लगे। जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आनन फानन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दोनों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। चिकित्सक के अनुसार रमेश के सिर में चोट होने से उनकी स्थिति गंभीर है। इस बावत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शराब पीने को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर नहीं मिली है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed