फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beat and looted to shop keeper

बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार की पिटाई कर लूट ली रकम

Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
beat and looted to shop keeper
बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार की पिटाई कर लूट ली रकम
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के एक दुकानदार की बाइक सवार बदमाशों ने रॉड और लात-घूसों से पिटाई कर झोला में रखे दो लाख बीस हजार रुपये लूट लिए। दुकानदार और उसका छोटा भाई घायल हो गए हैं। सूचना के आधे घंटे बाद खुखुंदू पुलिस व डायल 112 मौके पर पहुंची। घटना स्थल कोतवाली बताकर चली गई। पीड़ित दुकानदार ने सोमवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।

नगर के पिपरा नाजिर वार्ड निवासी सोनू जायसवाल खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। रविवार की देर रात दुकान बढ़ाकर वे अपने भाई के साथ रोज की तरह बाइक से घर के लिए निकले। आरोप है कि मगहरा के आगे स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने के बाद आगे बढ़े। इसी बीच रामपुर बुजुर्ग गांव के समीप बाइक सवार दर्जनों की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने बाइक रोककर दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद झोला में रखा बिक्री का पैसा दो लाख बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकले। मारपीट में सोनू जायसवाल व उसका छोटा भाई अनिल जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सूचना देने के बाद डायल 112 नंबर व खुखुंदू पुलिस आधा घंटा बाद पहुंची। बाद में घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र बताकर चले गए। सोमवार की सुबह पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी है। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस बाबत सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदार से मारपीट हुई है। लूट की सूचना गलत है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके आधार पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed