फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Be alert, children are suffering from pneumonia due to carelessness

Deoria News: सतर्क रहें, लापरवाही से निमोनिया ग्रस्त हो रहे बच्चे

Sun, 31 Dec 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Be alert, children are suffering from pneumonia due to carelessness
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों इंफ्लुएंजा लाइक इलनेश (ईली) के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसकी चपेट में ज्यादातर बच्चे आ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही से बच्चे निमोनिया से ग्रसित हो जा रहे हैं। स्थिति गंभीर होने पर बीमारों की तबीयत में ठीक हो रही है।
विज्ञापन

शीतकाल में वातावरण में नमी के चलते वायरस बढ़ते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चे बीमार हो रहे हैं। ईली के लक्षणों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर दर्द, उल्टी तो किसी-किसी को दस्त होना शामिल है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में हर रोज करीब 60 से 70 ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें से पांच से सात गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि ठंड के मौसम में वायरल इंफेक्शन बढ़ जाता है। इम्युनिटी कम होने और ठंड की वजह से बच्चे इंफ्लुएंजा लाइक इलनेश से ग्रसित हो जाते हैं। वायरस के साथ बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाएगा तो बच्चा निमोनिया से पीड़ित हो जाएगा। उसे सांस लेने में परेशानी होगी और शरीर का तापमान ज्यादा रहेगा। ऐसा लक्षण मिलने पर बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाएं। सीवियर एक्यूट रिस्पायरेट्री सिंडोम इसके लक्षण भी इली जैसे हैं, पर इसमें मरीज जल्द गंभीर हो जाता है। ऐसे में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed