फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bdila first surrounded by flood waters

बाढ़ के पानी से भदिला प्रथम घिरा

Mon, 18 Jul 2016 10:49 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 18 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bdila first surrounded by flood waters
बाहर निकलने के लिए अपनी नावों का सहारा लेना शुरू कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
बरहज। घाघरा नदी के बाढ़ के पानी से तहसील क्षेत्र का भदिला प्रथम गांव सोमवार की सुबह घिर गया। जिसके चलते गांव को पहुंचने वाले सभी रास्ते बंद हो गए। पानी से घिरने के बाद गांव के लोगों बाहर निकलने के लिए अपनी नावों का सहारा लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से अभी तक गांव में नाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। गांव के प्रधान शेषनाथ यादव ने बताया कि प्रशासन से नाव की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। वकील, बलवंत यादव, रामसरीक, भभूती साहनी, भरत आदि ने कहा कि गांव बाढ़ से घिर जाने के चलते बच्चों, महिलाओं एवं मरीजों को बाहर निकलने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन


सोमवार को घाघरा खतरे के निशान 66.50 मीटर के पास पहुंच गई। इसके साथ बाढ़ का खतरा गंभीर हो गया। बाढ़ का पानी घाघरा के उस पार परसिया देवार व विशुनपुर देवार के टोलों पर फैलने लगा है। जिसके चलते लोग दहशत में आ गए। बढ़ रहे पानी के चलते कुरह परसिया एवं कटईलवां गांव के समीप कटान पहले से अधिक तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक नुकसान कपरवार संगम तट से लेकर कुरह परसिया गांव के बीच खेतों के कटने से हो रहा है। बाढ़ का पानी विशुनपुर देवार के एक बंधे पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने बाढ़ को देखते हुए लोगों को सलाह दिया है कि नदी के तटों के करीब ना जाएं। बाढ़ का पानी नगर के बरहना घाट से लेकर थाने के समीप सभी घाटों पर दबाव बनाए हुए है। एसडीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed