{"_id":"654a79041fa7f075f0097769","slug":"bdc-members-give-notice-to-dm-of-no-confidence-motion-against-bankata-block-chief-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-12499-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बनकटा ब्लाॅक प्रमुख के विरुद्ध बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की डीएम को दी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बनकटा ब्लाॅक प्रमुख के विरुद्ध बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की डीएम को दी नोटिस
विज्ञापन
- सदस्यों ने डीएम से अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध तिथि निर्धारित करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बनकटा विकास खंड की ब्लाॅक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस लेकर आधे से अधिक बीडीसी मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे । उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस सौंप कर तिथि निर्धारित करने की मांग की है।
अविश्वास प्रस्ताव में बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत अधिनियम में विहित कर्तव्यों एवं कृत्यों का निर्वहन नियमानुसार न करके उनके पति वीरेंद्र कुशवाहा की ओर से मनमाने ढंग से किया जाता है। क्षेत्र पंचायत की बैठक इच्छानुसार बुलाई जाती है तथा संचालन भी मनमानी ढंग से की जाती है। देश के सुदूर हिस्से में कार्यरत बीडीसी का प्रस्ताव में फर्जी हस्ताक्षर किया जाता है। बैठक में योजनांंतर्गत सदस्यों की ओर से गए प्रस्तावों को संकलित किया जाता है और निर्माण कार्य प्रमुख के पति या अपने निकटतम संबंधियों से बताए गए प्रस्ताव को संकलित किया जाता है और निर्माण कार्य ब्लॉक प्रमुख के पति ही कराकर सरकारी धन का बंदरबाट व लूट खसोट चरम सीमा पर किया जाता है। इस दौरान कालिंदी देवी, सावित्री देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती, कलावती, जितेंद्र यादव, वृंदा देवी ,सखावत हुसैन, रामकृपाल ,नागेंद्र यादव, रीता सिंह, सीमा यादव, सुनीता, अनीता, कवल किशोर आदि बीडीसी मौजूद रहे।