फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Basti SOG arrested two accused of murder from Majhauli Raj of Salempur.

Deoria News: बस्ती एसओजी ने सलेमपुर के मझौली राज से हत्या के दो आरोपियों लिया गिरफ्त में

Sun, 21 Jul 2024 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Basti SOG arrested two accused of murder from Majhauli Raj of Salempur.
- सर्विलांस के जरिए एसओजी को मिली सफलता
विज्ञापन

- मझौली राज चौकी इंजार्च ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मझौली राज पुलिस चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला की मस्जिद के पास के मोहल्ले में शुक्रवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब बस्ती के मोहित यादव हत्याकांड से संबंधित दो लड़कों को बस्ती एसओजी ने दबोच लिया और रात को ही उन्हें अपने साथ ले कर चली गई।
बताया जाता है कि बस्ती के मोहित यादव का पहले अपहरण किया गया, उसके बाद उसे मार कर कुआनों नदी में फेंक दिया गया। इस मामले में शामिल बस्ती के निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह समेत तीन आरोपियों को बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था परंतु अन्य 11 की तलाश जारी थी। जिसमें बीती रात बस्ती एसओजी ने दो लोगों को मझौली राज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के समय मझौली राज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी साथ में थे।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस चौकी मझौली राज इंजार्ज महेंद्र प्रताप चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने इतना ही बताया कि किसी मामले में बस्ती एसटीएफ के टीम आई थी और यहां के टेढ़ी मोहल्ला की मस्जिद के सामने के एक घर से दो संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार कर साथ में ले गई। समाचार सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए मोहित की हत्या करने के बाद मोहर्रम के दिन आकर के यहां छिप गए थे। एसओजी ने सर्विलांस के जरिए उनके छिपने के ठिकाने पर छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार किया है। हालांकि इसके बारे में पुलिस अधिकृत सूचना देने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed