फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Basketball court got a new look, no trainers were found even in the new session

Deoria News: बास्केटबॉल कोर्ट को मिला नया रंग रूप, नए सत्र में भी नहीं मिले प्रशिक्षक

Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Basketball court got a new look, no trainers were found even in the new session
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल कोर्ट को मरम्मत के बाद नया रंग रूप दिया गया है उम्मीद थी कि नए सत्र में बास्केटबॉल कोर्ट को प्रशिक्षक मिलेंगे तो यहां भी इस खेल में खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार होगी। मगर, नए सत्र में भी खेल निदेशालय ने यहां पर प्रशिक्षक नहीं दिया। ऐसे में निदेशालय और खेल विभाग की मंशा पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 50 लाख की लागत से वर्ष 2012 में बास्केटबाॅल कोर्ट का निर्माण कराया गया। दक्षिण कोरिया से आए इंजीनियर ने इस कोर्ट को तैयार किया था। कोर्ट होने के बावजूद प्रशिक्षक की तैनाती किसी भी सत्र में नहीं किए जाने से इसकी उपयोगिता पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में यह कोर्ट खिलाड़ियों के लिए बेमतलब का साबित हो रहा है।
विज्ञापन

दो साल पहले इसके सिंथेटिक की गिट्टियां जगह-जगह से उखड़ गई थीं। ऐसे में स्टेडियम में मरम्मत और नवनिर्माण के लिए शासन की ओर से तीन साल पूर्व छह करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई थी। इसी धन में बास्केटबॉल कोर्ट की मरम्मत का भी प्रस्ताव था। पिछले सत्र में इस कोर्ट की मरम्मत कर इसे दुरुस्त किया गया, हालांकि गोरखपुर से आई कमेटी ने इसके मरम्मत में खामियां बताकर नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed