फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Barhaj police challaned four snatchers, recovered goods

Deoria News: बरहज पुलिस ने चार झपट्टामारों का किया चालान, सामान बरामद

Sat, 21 Feb 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Barhaj police challaned four snatchers, recovered goods
बरहज में आरोपियों का चालान करती पुलिस   स्रोत पुलिस - फोटो : परीक्षार्थी शिखा।
बरहज (देवरिया)। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को चार झपट्टामारों का चालान किया है। पकड़े गए झपट्टामार बुधवार की शाम बालूछापर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से कहीं भागने की फिराक में थे। तलाशी में इनके पास से नकदी सहित सोने के आभूषण और दो बाइक बरामद हुए हैं। मुखबिर ने पुलिस को फोन पर नगर के बालूछापर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर चार संदिग्धों के होने की सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख सभी भागना लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शख्स पूर्व में 11 फरवरी को बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही लवरछी की रहने वाली विश्वजीत गौतम की मां से छह हजार रुपये, कान का टप्स और मंगलसूत्र छीन लिया था। सभी आरोपी गोरखपुर जनपद में भी घटना को अंजाम दिया है। जामा तलाशी में चारों के पास से चार लाकेट, कान दो टप्स, पांच हजार नगदी और घटना में प्रयोग की गई दो बाइक भी बरामद हुई। टीम में थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय, एसआई अभिनीत कुमार, संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल पवन मद्धेशिया, अभिषेक सिंह, बबलू गिरी, सर्वेश यादव, धर्मराज सरोज शामिल रहे। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति गोरखपुर जनपद के रहने वाले हैं। उनकी पहचान राजघाट थाना क्षेत्र के लालडिग्गी निवासी सन्नी उर्फ मंगरू पुत्र स्व. राजेंद्र बांसफोर, करण बांसफोर पुत्र जितेंद्र, तिवारीपुर थाना के सूरजकुंड रामलीला मैदान निवासी बंटी कुमार पुत्र स्व. कुंदन, रूद्रपुर के मल्लाह टोली वार्ड निवासी मुन्ना बांसफोर पुत्र स्व. जयप्रकाश के रूप में हुई। सभी चालान किया गया है।
विज्ञापन

तीन पर गोरखपुर में दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मामले
नगर के बालूछापर रेलवे क्रॉसिंग के निकट से पकड़े गए आरोपियों में से तीन पर गोरखपुर जनपद में आधा दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत हैं। बंटी पर तिवारीपुर थाने में आर्म्स एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं में, करन बांसफोर पर गैंगस्टर कैंट थाना में, वहीं सन्नी उर्फ मंगरु पर खोराबार और कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed