{"_id":"666de4e79d2eee7bd9042897","slug":"barhaj-nagar-palika-meeting-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-127964-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो करोड़ से कराए जाने वाले कार्यों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो करोड़ से कराए जाने वाले कार्यों पर बनी सहमति
Sun, 16 Jun 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों को गिनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका सभागार में शनिवार को पालिका बोर्ड की बैठक गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। इसमें 15वें वित्त से दो करोड़ की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों पर सहमति बनी। सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों का खाका तैयार किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप के नेतृत्व में बैठक की गई। इसमें वार्ड नंबर 11 के अभिषेक सिंह बिट्टू ने मोतीलाल प्रसाद के घर से रमावती देवी के दरवाजे तक सीसी रोड, आशीष सिंह ने वार्ड में कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार की शिकायत सहित रतन सोनकर, विकास मद्धेशिया, शुभम निषाद, दीपू सिंह, अंजू यादव, रामप्रवेश, गौरव सिंह अन्य सदस्यों ने अपना-अपना पक्ष रखा। जबकि वार्ड मेंबर बलवंत सिंह ने पूर्व में कराए गए कार्यों पर सहमति जताई। समीक्षा बोर्ड की ओर से नगर के 25 वार्डों में कराए जाने वाले सड़क, नाला, नाली, पाइपलाइन विस्तार, स्ट्रीट लाइट, वहीं सांसद कमलेश पासवान के सहयोग से नगर में मिनी पार्क के लिए चर्चा की गई।
मौके पर जोखन बाबू, महेश यादव, संतोष सिंह गहमरी, मनोज गुप्त, आनंद सिंह, अनूप शाहा, सरवन, रितिका, रतन वर्मा, लालमोहन जायसवाल, शंभूदयाल, सुनील आदि मौजूद रहे।