{"_id":"69c57cb482532506da0ea5d0","slug":"barhaj-defeated-salempur-and-captured-the-trophy-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-177964-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज ने सलेमपुर को पराजित कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज ने सलेमपुर को पराजित कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।
बरहज। नगर स्थित बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम खेल मैदान में बाबा राघव दास क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तारकेश्वर एकेडमी बरहज ने सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर को सात विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जितेंद्र भारत और डॉ. अरविंद पांडेय ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तारकेश्वर क्रिकेट अकादमी बरहज और बनाम सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर के बीच खेला गया। सलेमपुर की टीम को ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें उत्कर्ष ने 38 गेंद पर 31 और नितिन ने 11 रनों का योगदान दिया। बरहज के गेंदबाज लव और कौशल ने 2-2 विकेट लिया।
जवाबी पारी में तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें शिवम ने 52 और अभिराज ने 12 रन का योगदान दिया। सलेमपुर के गेंदबाज उत्कर्ष ने तीन विकेट लिया। बरहज के शिवम् प्रसाद ने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज घोषित किये गए। मौके पर तारकेश्वर निषाद, शैलेन्द्र सिंह, बंटी वर्मा, राजकेश्वर साहनी, भास्कर यादव, आराध्या निगम, गौरव विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।