{"_id":"677d81862ff34f7fa30ac769","slug":"barhaj-beat-indara-1-0-in-penalty-shootout-deoria-news-c-7-1-gkp1057-802796-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेनाल्टी शूट में बरहज ने इंदारा को 1-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेनाल्टी शूट में बरहज ने इंदारा को 1-0 से हराया
Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
बरहज। एसके इंटर कालेज के खेल मैदान में इंडियन डायवर्सिटी के तत्वाधान में मंडल स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में बरहज की टीम ने 1-0 से इंदारा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बरहज और इंदारा के बीच खेला जायेगा।
मुख्य अतिथि अद्वैत उर्फ अंकुर मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काफी जोर लगाया। लेकिन गोल करने में नाकामयाब रहे। दूसरे हाफ में भी मैच बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने के लिए अक्रामक रहे। बावजूद मैच बराबर रहा। समय सीमा बीत जाने के बाद रेफरी ने दोनों टीमों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया। लेकिन मैच बराबरी पर रहा। अंत में पेनाल्टी शूट के जरिये बरहज के जर्सी नंबर छह आदित्य ने गोल दाग टीम को फाइनल में प्रवेश दिलाया। मैच के रेफरी मकसूद आलम, स्कोरर रामाश्रय यादव, दीनानाथ यादव, कमेंटेटर अरुण सिंह, श्रीधर पांडेय रहे। मौके पर मैनेजर तिवारी, केशव तिवारी, झुनझुन मद्धेशिया, रामाश्रय यादव, अशोक कुमार, दिलीप मद्धेशिया, रमेश विश्वकर्मा, दीनानाथ यादव, स्वामीनाथ, धीरेंद्र तिवारी, अष्टभुजा, मैनेजर चौहान, अखिलेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।