{"_id":"6a440ad7212862bb720c22e0","slug":"barati-and-gharati-in-marpit-for-farmaishi-song-in-orchestra-deoria-news-c-208-1-deo1015-185824-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत के लिए बरातियों और घरातियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत के लिए बरातियों और घरातियों में मारपीट
Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। दिस्तौली गांव में आई एक बरात के दौरान आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर सोमवार की देर रात बराती और घराती पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
जानकारी के अनुसार, दिस्तौली गांव में विशेश्वर गोंड के यहां बरात आई थी। बरात में लड़के पक्ष की तरफ से आर्केस्ट्रा आया हुआ था। देर रात फरमाइशी गीत को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसमें राजन चौहान, महेश, अर्जुन, बृजेश, इब्राहिम, मुन्ना अंसारी सहित कई लोग घायल हुए थे।
एसओ अभिषेक राय ने बताया है कि आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइशी गीत को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।