फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bar Association elections: Two candidates for president, three for ministerial posts

बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष के लिए दो, मंत्री पद पर तीन दावेदार

Sat, 31 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections: Two candidates for president, three for ministerial posts
सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए दो तथा मंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए उमाशंकर तिवारी और रामेश्वर प्रसाद मिश्र मैदान में हैं। मंत्री पद पर अनूप श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश यादव और सत्येंद्र तिवारी ने नामांकन दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश तिवारी ने पर्चा भरा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश प्रसाद और रवि प्रकाश पांडेय ने नामांकन किया।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के लिए शशि भूषण द्विवेदी और संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद के लिए शैलेन्द्र दूबे ने पर्चा दाखिल किया। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर जावेद आलम उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रमोद तिवारी, हरीश दत्त पाठक, परमानंद यादव, अर्जुन सिंह कुशवाहा, सरोज रंजन शुक्ला और शशि भूषण तिवारी ने नामांकन किया है।

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए विवेक सिंह और वेद प्रकाश शाह का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी रामनारायण लाल ने बताया कि अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए दो फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed