{"_id":"61c9ff3dcc25033c521ab589","slug":"bar-association-election-salempur-salempur-news-gkp4214726107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ अध्यक्ष व देवेंद्र मंत्री चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ अध्यक्ष व देवेंद्र मंत्री चुने गए
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ अध्यक्ष व देवेंद्र मंत्री चुने गए
सलेमपुर तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन के सोमवार को हुए चुनाव में बैजनाथ पांडेय अध्यक्ष व देवेंद्र दुबे मंत्री निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन व निर्वाचन अधिकारी राम नरायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कमेटी के राम रतन गुप्ता, विजय बहादुर यादव, सच्चिदानंद पांडेय व सफी अहमद सिद्दीकी की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए बैजनाथ पांडेय को 51 मत, अर्जुन कुशवाहा को 24 मत व उमाशंकर तिवारी 26 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर बैजनाथ पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हबीब अहमद अंसारी को 75 मत व अवधेश मौर्या को 26 मत मिले। इस प्रकार हबीब अहमद अंसारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। सचिव पद पर देवेंद्र दुबे ने 60 मत पाकर जीत हासिल की। जितेंद्र मिश्र को 42 मत मिले। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर रवि प्रकाश नरायण उपाध्याय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशिभूषण द्विवेदी व उमेश प्रसाद, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर राम नरायण प्रसाद, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए संजय गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य के लिए गोपाल पांडेय, नरेश दत्त पाठक, विरेंद्र सिंह, आद्या तिवारी, अजय शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, संतराज गौतम, दिलीप कुमार यादव, सलीम खां व पवन कुमार उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर मिश्रा, परमानंद यादव, सुधांशु तिवारी, अमरनाथ मिश्र, रत्नेश श्रीवास्तव, अरविंद तिवारी, उमाशंकर तिवारी, प्रमोद तिवारी, बृजेश मिश्र, परशुराम मिश्र, मृगेंद्र मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, रमेश कुमार तिवारी आदि ने बधाई दी।