फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Banners and posters removed from electric poles

Deoria News: बिजली के खंभों से बैनर-पोस्टर हटाए

Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Banners and posters removed from electric poles
देवरिया। शहर की सड़कों पर एक बार फिर स्ट्रीट लाइट और बिजली के खंभों पर लगे बैनर-पोस्टर या होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को नगर पालिका ने अभियान चलाकर बैनर व पोस्टर को हटवाया।
विज्ञापन

शहर के जलकल, कोतवाली सहित अन्य मार्गों पर अवैध पोल से बोर्ड, साइन बोर्ड, बैनर हटाने की कार्रवाई की गई। विद्युत पोल और सड़क के किनारे लगने वाले विज्ञापन के बोर्ड हटता देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई है। कई दुकानों ने स्वेच्छा से अपना बोर्ड हटाने लगे। ईओ के निर्देश पर शहर में विद्युत पोल पर लगे अवैध बैनर व पोस्टर के विरुद्ध अभियान छेड़ा गया। पहले दिन सैकड़ों बैनर व पोस्टर को नगर पालिका के कर्मियों की टीम ने हटवाया। यही नहीं सड़क की पटरी पर दुकान का बोर्ड लगाकर कर अतिक्रमण करने वालों पर भी नकेल कसी गई। कई दुकानों के बोर्क को कर्मियों ने वाहन पर लाद लिया।
विज्ञापन

यह देख कई दुकानदार अपने दुकान के आगे सड़क की पटरी पर लगाया बोर्ड को जल्दी-जल्दी हटाने लगे। नगर पालिका के कर्मियों ने दुकानदारों से सड़क की पटरी पर दुकान का बोर्ड लगाने से मना किया। ऐसा नहीं करने पर जब्ती के साथ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। ईओ संजय कुमार तिवारी ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान के आगे तक पहले सामान रख लेते है। इसके बाद दुकान का बोर्ड लगाकर सड़क की पटरी की कौन कहे सड़क पर रख देते है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed