{"_id":"669d7fa43bd9a00f3d02bd85","slug":"bankata-police-could-not-solve-the-murder-mystery-even-after-nine-months-deoria-news-c-208-1-deo1004-130825-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौ माह बाद भी हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी बनकटा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौ माह बाद भी हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी बनकटा पुलिस
विज्ञापन
- दास नरहिया ढाला के पास रेलवे ट्रैक पर मिली युवती के शव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी/रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव के पास रेल पटरी पर सितंबर 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों अंशु कुमारी पुत्री भीम प्रसाद निवासी सुंदरपार भटवलिया पांडेय का कटा हुआ शव बरामद हुआ था। इसकी सूचना पर बनकटा और मैरवा थाने की पुलिस पहुंची। कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां मुन्नी देवी की नामजद तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
मृतका की मां मुन्नी देवी ने आरोप लगाया था कि मृतका के हाथ और पैर में रस्सी बंधी थी। ठीक वैसी ही रस्सी आरोपी के दरवाजे पर कपड़ा सुखाने के लिए बंधी मिली है, लेकिन पुलिस आज तक इस गुत्थी को नहीं सुलझा सकी है, जबकि लगभग एक साल होने वाले हैं। घटना के कुछ दिन बाद बनकटा पुलिस मृतका के परिजनों के साथ पूछताछ के नाम पर इतनी सख्ती करने लगी कि मुन्नी देवी को मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाना पड़ा। तब पुलिस के रवैये में कमी आई।
पीड़िता कई बार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटा चुकी है। मृतका के परिजनों के अनुसार बीते शुक्रवार को बनकटा पुलिस शाम को घर आई थी, तो आरोपी के घर के बाहर कपड़ा सुखाने के लिए बंधी रस्सी और मृतका के हाथ, पैर में बंधी रस्सी अलग होने की बात बताई और मृतका के भाई-बहन के बैंक पासबुक का मोबाइल में फोटो खींच कर चली गई। वहीं परिजनों ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मी जो पहले से ही बचाव में लगे हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लिखावट मिलान के लिए लैब भेजी गई थी। उसमें कुछ बाधा आने से मृतका के घर मृतका की लिखी कॉपी के लिए गए थे, लेकिन कुछ मिला नहीं। सोमवार को स्कूल खुलने पर उसके परीक्षा की कॉपी निकलवाई जाएगी।