फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bank employee accused of withdrawing money from credit card by cheating

Deoria News: बैंक कर्मी पर झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से रुपये निकालने का आरोप

Sun, 10 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bank employee accused of withdrawing money from credit card by cheating
रुद्रपुर। पकड़ी बाजार स्थित एक बैंक के कर्मचारी पर खाताधारक ने झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। उसने शाखा प्रबंधक और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित को क्रेडिट कार्ड से हुई हेराफेरी की जानकारी बैंक से ऋण वसूली का नोटिस मिलने के बाद हुई।
विज्ञापन

बरडीहा दल गांव के विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि पकड़ी बाजार स्थित एक बैंक में उनका खाता संचालित है। आरोप है कि क्रेडिट कार्ड का पटल देखने वाले कर्मचारी ने बिना उनके संज्ञान के क्रेडिट कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक कर लिया। जिसके बाद उसने उनके खाते से नकदी निकालने के साथ ही करीब डेढ़ लाख रुपये की खरीदारी भी की। चार महीना पहले बैंक से ऋण के संबंध में नोटिस मिलने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इस बाबत एचडीएफसी पकड़ी बाजार के शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि आरोपी कर्मचारी वर्तमान में शाखा पर कार्यरत नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed