फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Baluchhapar farmers did not receive compensation, anger

Deoria News: बालूछापर के काश्तकारों को नहीं मिली प्रतिकर धनराशि, आक्रोश

Mon, 15 Jul 2024 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Baluchhapar farmers did not receive compensation, anger
एनएच विभाग की ओर से रामजानकी मार्ग का कराया जा रहा है चौड़ीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 227 की ओर से कपरवार से भागलपुर तक चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से काश्तकारों की भूमि अधिग्रहीत किया गया है। बरहज के बालूछापर वार्ड के किसानों को अभी तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।

बालूछापर के किसानों का कहना है कि बड़हलगंज से मेहरौना घाट तक सड़क चौड़ीकरण के लिए एनएच विभाग की ओर से भूमि अधिग्रहण किया गया है। जबकि काश्तकारों को जरुरत के अभिलेख जमा कराने का निर्देश दिया गया था। आनंद मिश्र, विजय जायसवाल, चंद्रमा पांडेय, गुड्डु पांडेय, राजेश पांडेय, विवेकानंद, संजय पांडेय आदि का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए विभाग की ओर से वृक्षों की कटान कराने के साथ बिजली के खंभों को भी शिफ्ट कराया जा रहा है। लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है। जिससे हम किसान भूमि अधिपत्य कार्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed